अमेरिकी विदेश विभाग
विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन
प्रेस वक्तव्य
अगस्त 1, 2022
रूस का क्रूर और अकारण किया गया हमला जहां पांच महीने से अधिक समय से जारी है, अपने देश और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करते यूक्रेन के लोग दुनिया को प्रेरित कर रहे हैं। अमेरिका रूस की आक्रामकता के खिलाफ़ यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा हेतु अहम सुरक्षा सहायता प्रदान करने के वास्ते 50 से अधिक देशों के सहयोगियों और साझेदारों के साथ एकजुट खड़ा है।
आज, राष्ट्रपति प्रदत्त अधिकार के अनुरूप, मैं यूक्रेन की आत्मरक्षा के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग के भंडार से 550 मिलियन डॉलर तक के हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति की अनुमति दे रहा हूं जो अगस्त 2021 के बाद से सहायता की सत्रहवीं खेप है। आज की घोषणा में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स (हाईमार्स) और 155 एमएम तोपों के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद की आपूर्ति शामिल है, जिनका यूक्रेन की सेना अपने देश की रक्षा के लिए युद्ध के मैदान में बहुत प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर रही है। हथियारों की इस खेप के साथ ही मौजूदा प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दी गई कुल अमेरिकी सैन्य सहायता लगभग 8.7 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।
यूक्रेन के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। हम यूक्रेन के साथ एकजुट हैं।
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।