अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
मीडिया नोट
सितंबर 27, 2021
उप विदेश मंत्री वेंडी आर. शर्मन 29 सितंबर को जेनेवा, स्विटजरलैंड जाएंगी और वहां 30 सितंबर को अमेरिका-रूस द्विपक्षीय सामरिक स्थिरता संवाद में अमेरिकी अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। शस्त्र नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की अवर विदेश मंत्री बोनी जेनकिंस भी उनके साथ इस बैठक में शामिल होंगी। इससे पहले दोनों प्रतिनिधिमंडलों की जेनेवा में ही 28 जुलाई को मुलाक़ात हुई थी। सामरिक स्थिरता संवाद राष्ट्रपति बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जून 2021 की जेनेवा बैठक का नतीजा है, जिसमें उन्होंने हथियार नियंत्रण और जोखिम कम करने के भावी उपायों का आधार तैयार करने हेतु एक सुविचारित और ठोस संवाद प्रक्रिया शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उप विदेश मंत्री शर्मन स्विस विदेश राज्य मंत्री लिविया लू के साथ पहले अमेरिका-स्विस सामरिक साझेदारी संवाद का उद्घाटन करने के लिए बर्न भी जाएंगी।
इसके बाद वह ताशकंद, उज़्बेकिस्तान की यात्रा करेंगी, जहां वह 4 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिकारियों और सिविल सोसायटी से मिलेंगी। उप विदेश मंत्री शर्मन विभिन्न द्विपक्षीय बैठकों, सिविल सोसायटी के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज़ समिट में भाग लेने के लिए 6 अक्टूबर को नई दिल्ली, भारत में होंगी। 7 अक्टूबर को, वह व्यापार जगत और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात के लिए मुंबई, भारत की यात्रा करेंगी। उप विदेश मंत्री शर्मन 7-8 अक्टूबर को इस्लामाबाद, पाकिस्तान की यात्रा के साथ अपने दौरे का समापन करेंगी, जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगी।
मूल स्रोत: https://www.state.gov/deputy-secretary-shermans-trip-to-switzerland-uzbekistan-india-and-pakistan/.
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।