विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रवक्ता नेड प्राइस का बयान
मार्च 24, 2021
अमेरिका नाइजर में हुए भयावह आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें से सबसे हालिया हमले में 21 मार्च को टहोआ क्षेत्र में 137 आम नागरिकों की दुखत मौत हो गई। हम आम नागरिकों के खिलाफ़ बढ़ती हिंसा पर बेहद चिंतित हैं और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को कठोरतम सज़ा दिए जाने की मांग करते हैं।
अमेरिका पीड़ितों के लिए शोक मना रही नाइजर की जनता के साथ खड़ा है। हम हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने और सभी नाइजर वासियों की सुरक्षा एवं समृद्धि सुनिश्चित करने हेतु नाइजर की सरकार और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मूल स्रोत: https://www.state.gov/terrorist-attacks-in-niger/
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।