तत्काल जारी करने के लिए
व्हाइट हाउस
फरवरी 23, 2022
आज रात पूरी दुनिया की प्रार्थनाएं यूक्रेन के लोगों के साथ हैं, जब उन्हें रूसी सैन्य बलों के अकारण और अनुचित हमले का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने एक पूर्वनियोजित युद्ध छेड़ा है जो ज़िंदगियों की अनर्थकारी क्षति और मानव पीड़ा का कारण बनेगा। इस हमले से होने वाली मौतों और विनाश के लिए केवल रूस ही ज़िम्मेदार होगा, और अमेरिका तथा उसके सहयोगी देश एवं साझेदार एकजुट और निर्णायक तौर पर इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस को जवाबदेह ठहराएगी।
मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति पर नज़र रखूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट लेता रहूंगा। कल सुबह मैं अपने जी7 समकक्षों के साथ बैठक करूंगा और फिर अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए यूक्रेन और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के खिलाफ़ इस अनावश्यक आक्रामकता के लिए अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों एवं साझेदारों द्वारा रूस पर थोपे जाने वाले अतिरिक्त उपायों के बारे में घोषणा करेंगे। हम नैटो गठबंधन के खिलाफ़ किसी भी तरह की आक्रामकता को रोकने के लिए एक मज़बूत और एकजुट प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु अपने नैटो सहयोगियों के साथ भी समन्वय करेंगे। आज रात, जिल और मैं यूक्रेन के बहादुर और स्वाभिमानी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।