अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रेस बयान
विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन
फरवरी 23, 2021
आज संयुक्तराष्ट्र में अमेरिकी स्थाई प्रतिनिधि के रूप में लिंडा थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड की नियुक्ति को सीनेट की स्वीकृति से वैश्विक स्तर पर अमेरिकी नेतृत्व को बहाल और विस्तारित करने की राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। राजदूत थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड एक अनुभवी राजनयिक हैं, जिनकी अमेरिकी मूल्यों में गहरी आस्था है। वह संयुक्तराष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर हमारे राष्ट्र की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए सही चुनाव हैं। मैं उनकी नियुक्ति की पुष्टि किए जाने पर उन्हें बधाई देता हूं। मैं अमेरिकी जनता और उनके हितों के लिए उनके साथ काम करने के अवसर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।
मूल स्रोत: https://www.state.gov/on-the-confirmation-of-ambassador-linda-thomas-greenfield/
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।