अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
रीडआउट
सितंबर 20, 2022
निम्नांकित बयान प्रवक्ता नेड प्राइस के हवाले से है:
विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने आज न्यूयॉर्क सिटी में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू से मुलाक़ात की। विदेश मंत्री ब्लिंकन और विदेश मंत्री कैवुसोग्लू ने दक्षिण काकेशस में तनाव की स्थिति पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच बातचीत कराने और संघर्ष का दीर्घकालिक राजनीतिक समाधान ढूंढने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ़ रूस के युद्ध के मद्देनज़र समन्वय बढ़ाने और नैटो एकता को मज़बूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने काला सागर होकर यूक्रेनी अनाज की आपूर्ति जारी रखने के वास्ते तुर्की के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना की तथा संयुक्तराष्ट्र की मध्यस्थता में हुए समझौतों को क़ायम रखने और मॉस्को को उसकी घोषित प्रतिबद्धताओं को लेकर जवाबदेह ठहराने के महत्व पर ज़ोर दिया।
मूल स्रोत: https://www.state.gov/secretary-blinkens-meeting-with-turkish-foreign-minister-cavusoglu-4/
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।