अमेरिकी विदेश विभाग
एंटनी जे. ब्लिंकन, विदेश मंत्री
मई 26, 2021
प्रेस बयान
आज हम वेसाक का उत्सव मनाने में स्वदेश और दुनिया भर के बौद्धों के साथ हैं, जोकि विरासत, परंपरा और बुद्ध की शिक्षाओं के सम्मान का दिन है।
इस अवसर पर, हम पूरी दुनिया में बौद्ध समुदायों के अमूल्य योगदान का जश्न मनाते हैं। हम करुणा, शांति और मानवीय गरिमा के सम्मान के सार्वभौम सिद्धांतों को क़ायम रखने हेतु खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने में इन समुदायों के साथ हैं।
हम कामना करते हैं कि यह दिन हम सभी को अपने साझा मूल्यों पर चिंतन करने तथा बौद्धों और अन्य धार्मिक परंपराओं के लोगों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के वास्ते मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
मूल स्रोत: https://www.state.gov/on-the-occasion-of-vesak-day/
अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।